– प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 01 नवंबर को लखनादौन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय उईके के समर्थन में घंसौर में दोहपर 2:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे ।
लखनादौन विधानसभा प्रभारी जयदीप सिंह चौहान ने उक्ताशय की जानकारी देते हुये बताया कि घंसौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकाप्टर से पहुँचेंगे और भाजपा के प्रत्याशी विजय उईके के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री चौहान की अगवानी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे एवं जिला के पदाधिकारी करेंगे । जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दुबे ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त जिला पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षो, मंडल कार्यकारणी, एवं बूथ समितियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जी की आमसभा में क्षेत्र के आमजनों की अधिक से अधिक उपस्थिती हो इसके लिये हर प्रयास किये जाये । श्री दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की आमसभा में लाड़ली बहनों की उपस्थिती सुनिश्चित की जाये ।
मुख्यमंत्री जी के आगमन की शानदार तैयारियों को स्थानीय भाजपा द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है । भाजपा की स्थानीय समिति ने समस्त क्षेत्रीय जनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।



