मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
नगर भाजपा दक्षिण मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि
सिवनी यशो:- दक्षिण मंडल सिवनी नगर की वृहद कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कर्यालय मे संपन्न हुई । विगत दिनों प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति का आयोजन किया गया था जिस के परिचालन हेतु नगर मंडल में कार्यसमिति का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आलोक दुबे , विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन के मार्गदर्शन ओर नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे जी के नेतृत्व में किया गया हैं।
कार्यसमिति की बैठक का प्रारम्भ भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर के द्वारा वन्दे मातरम् एवं संगठन गीत गाकर बैठक की शुरूआत कि गई। तत्पश्चात महापुरुषों की प्रतिमा मे माल्यार्पण कर बैठक शुरु हुई। जहाँ मंचशीन अतिथि आलोक दुबे,दिनेश राय मुनमुन, नरेश दिवाकर, गजानन पंचेश्वर, वेद सिंग ठाकुर, प्रेम तिवारी, ज्ञानचंद सनोडिया, डां.अभिजीत चौहान, श्रीमती निर्मला ठाकुर, गोपाल पवमे, रमेश तिवारी का स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी संगठन के पूर्व के कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रमों की प्रस्तावना नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे द्वारा कार्यकर्ताओं के सामने रखी गई। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू के अभिभाषण का वाचन नगर भाजपा उपाध्यक्ष राज ठाकुर के द्वारा किया गया, राज ठाकुरद्वारा प्रस्तुत अभिभाषण के समर्थन में नगर महामंत्री बादल बैन एवं नगर मंत्री ओम प्रकाश शर्मा गोलू ने समर्थन प्रस्तुत किया जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर ओम के वचन के साथ राष्ट्रपति जी की अभिभाषण को संपूर्ण समर्थन प्रदान किया।
भारत के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार सरकार बनने पर बधाई संदेश को डॉ भूपेंद्र मिश्रा के द्वारा कार्यकर्ताओं के सामने वाचन किया गया।
भूपेंद्र मिश्रा के मोदी जी को बधाई संदेश के समर्थन में राजा पाराते एवं राजेंद्र यादव ने समर्थन प्रस्ताव किया गया एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने भी अपने दोनों हाथ उठाकर मोदी जी के बधाई संदेश का समर्थन किया।
मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया गया।
बैठक के अंत में राष्ट्रगान जिला भाजयुमो रिसर्च एवं पलिसी प्रभारी मयूर सोनी के द्वारा गाया गया ।







