धर्मसिवनी

शहर काजी अनीस खान ने घटना की किया निंदा

सिवनी यशो:- समाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी धर्मो की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है। धनौरा, धूमा, पलारी थाना क्षेत्र में गौवंश की हत्या की जो घटना घटी वह निंदनीय है जिसकी निंदा करते हुए शहर काजी अनीस अंसारी और मुस्लिम समाज के अन्य संगठनों ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह का कृत्य करने वालों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। क्योंकि इस तरह के कृत्य से असामाजिक तत्वों ने जिले की अमन शांति को बिगाडऩे का प्रयास किया है। शहर काजी अनीस ने जिलेवासियों से भी अपील किया है कि वह अमन और शांति बनाएं रखे वही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अपील किया है कि इस घटना के दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जिसे देखकर भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button