मध्यप्रदेशसिवनी

‘एक वृक्ष–एक मित्र’ अभियान से जुड़ रहे शहरवासी, रजवाड़ा परिवार ने किया निःशुल्क पौधों का वितरण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधा लेने वालों से उसकी देखभाल का भी लिया जा रहा संकल्प

सिवनी निःशुल्क पौधों का वितरण – एक वृक्ष–एक मित्र अभियान: सिवनी में रजवाड़ा परिवार द्वारा निःशुल्क पौधों का वितरण जारी

Seoni, 02 July 2026
सिवनी यशो:- पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से रजवाड़ा परिवार द्वारा संचालित “एक वृक्ष–एक मित्र” अभियान के तहत शहरवासियों को लगातार निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन होटल द ग्रैंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड, सिवनी में नागरिकों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :-42 वर्ष 5 माह की गौरवमयी सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक रविन्द्र कुमार यादव सेवानिवृत्त, ग्राम छींदा में हुआ भव्य सम्मान

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक पौधे प्राप्त कर उन्हें अपने घर, खेत, संस्थान और सार्वजनिक स्थलों पर रोपित करने का संकल्प ले रहे हैं।

वितरण में पीपल, बरगद, नीम, आंवला, जामुन, अमरूद और तुलसी सहित कई औषधीय, धार्मिक एवं छायादार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

रजवाड़ा परिवार के मनीष अग्रवाल, मंटू अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विवेक अग्रवाल एवं परम अग्रवाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पौधा केवल लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी एक सच्चे मित्र की तरह नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।

यह भी पढ़े :-सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में युवाओं को बांटे हेलमेट, ‘राहवीर योजना’ के तहत हिमांशु का किया सम्मान

अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 9 बजे से होटल द ग्रैंड रजवाड़ा, जबलपुर रोड, सिवनी में निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है।

रजवाड़ा परिवार ने सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर “एक वृक्ष–एक मित्र” का संकल्प लेने का आह्वान किया है।

https://www.samacharagency.com/editors-choice/story/ek-vriksh-ek-mitra-free-plant-distribution-seoni/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button