मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

चौपट यातायात व्यवस्था के खिलाफ नगर युवक कांग्रेस का आक्रोश

नारेबाजी के साथ सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के साथ दिए ठोस सुझाव

जिम्मेदार अमल में लाएं तो सुधर सकती है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

Chhindwara 06 February 2026 
छिंदवाड़ा यशो:- जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। हालात यह हैं कि शहर की लगभग हर प्रमुख सड़क जाम की चपेट में है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान निकालने के बजाय केवल खानापूर्ति और राजस्व वसूली तक सीमित नजर आ रहे हैं।

नगर युवक कांग्रेस ने इसी अव्यवस्था के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक एवं यातायात प्रभारी को भी प्रेषित की गई है।

 अवैध वसूली के आरोप, स्थायी समाधान नदारद

नगर युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर के प्रमुख स्थलों और बड़े भवनों के सामने सड़कों पर खड़े वाहनों को केवल अवैध वसूली के उद्देश्य से उठाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर यातायात सुधार के लिए कोई ठोस और स्थायी योजना लागू नहीं की गई।

शहर में आज तक न तो समुचित पार्किंग स्थलों, न ऑटो स्टैंड, और न ही बस स्टॉप का व्यवस्थित निर्धारण किया गया है। बड़े भवनों और व्यावसायिक परिसरों के पास पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों को ही पार्किंग में तब्दील कर दिया गया है, जिसका सीधा परिणाम जाम के रूप में सामने आ रहा है।

 हर वर्ग परेशान, जाम बना रोज़मर्रा की समस्या

युवक कांग्रेस ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अस्पतालों के आसपास प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
इससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

 ज्ञापन में दिए गए प्रमुख सुझाव

नगर युवक कांग्रेस ने केवल समस्याएं ही नहीं गिनाईं, बल्कि चौपट यातायात व्यवस्था सुधार के लिए ठोस सुझाव भी रखे—

  • शहर के प्रमुख क्षेत्रों में स्थायी पार्किंग स्थलों का तत्काल निर्धारण

  • ऑटो स्टैंड और बस स्टॉप के लिए निश्चित और चिन्हित स्थान तय किए जाएं

  • बड़े व्यावसायिक एवं शासकीय भवनों को अनिवार्य पार्किंग व्यवस्था के लिए बाध्य किया जाए

  • प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती

  • जाम वाले क्षेत्रों में वन-वे व्यवस्था और स्पष्ट ट्रैफिक साइन बोर्ड

  • केवल चालानी कार्रवाई नहीं, बल्कि व्यवस्थित यातायात प्लान लागू किया जाए

युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इन सुझावों पर शीघ्र अमल नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस दौरान जगदम्बा वर्मा, विशेष पटेल, राजा मालवी,

अंकित वर्मा, पवन धुर्वे, अंशुल वर्मा,

हर्षित सूर्यवंशी, पुष्पराज, रोहित साहू,

अंशुमन शर्मा, यश सिंह,

कार्तिक शर्मा, अनमोल वर्मा, राज छोटू,

राजेन्द्र डेहरिया, देवेन्द्र बनवारी,

अनिमेश उइके, अमन वर्मा, अतुल पवार, मन्नू वर्मा, निखिल,

टिंकू सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.aninews.in/news/national/politics/mp-youth-congress-protest-outside-residence-of-minister-bagri-in-bhopal-over-his-brothers-alleged-involvement-in-cannabis-smuggling-case20251209180933/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!