मध्यप्रदेशसिवनी

जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा संपन्न

37 केंद्रों पर 10,889 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

सिवनी, 13 दिसंबर 2025
सिवनी यशो:- जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा (सत्र 2025-26) का आयोजन शनिवार को जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। परीक्षा प्रातः 11.30 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में कुल 11,963 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10,889 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 1,074 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान नकल का कोई भी प्रकरण सामने नहीं आया, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन जिला शिक्षा अधिकारी स्पष्ट हुआ।

जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा सिवनी
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते अधिकारी

परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, व्यवस्था रही सुचारु

परीक्षा की गुणवत्ता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल में सहायक संचालक आर.आर. मेहता, एपीसी एस.के. राय, प्राचार्य अनुराग सक्सेना एवं परीक्षा प्रभारी रामसिंह तेकाम शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट,

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगेरुआ,

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरी तथा

गुरुकुल हायर सेकेंडरी विद्यालय बरघाट सहित अन्य केंद्रों का अवलोकन किया गया।

निर्विघ्न और अनुशासित परीक्षा का आयोजन

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन को पूरी तरह निर्विघ्न,

शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित पाया।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था,

समय पालन एवं निगरानी के सभी आवश्यक मानकों का पालन किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि-

चयन परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय जैसी गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रणाली से जोड़ना है।

https://www.google.com/amp/s/www.amarujala.com/amp/uttar-pradesh/kaushambi/5334-candidates-appeared-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-133579-2025-12-14

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!