WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 04 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव वितरित करेंगे लैपटॉप

जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी मंत्री के मुख्यातिथ्य में होगा आयोजित, जिले के 1492 विद्यार्थी होंगे लाभांवित

Seoni 02 July 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 4 जुलाई को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप वितरित करेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रति विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय करने के लिये उनके बैंक खाते में अंतरित करेंगे। इस वर्ष 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रूपये की राशि दी जा रही है।

कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनी विद्यालय छपारा में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्?यम जिले के 1492 विद्यार्थी लाभांवित होंगे।

प्रभारी मंत्री आज आयेंगे सिवनी

प्रदेश शासन के राजस्?व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा गुरूवार 03 जुलाई को सिवनी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी श्री वर्मा शुक्रवार 04 जुलाई को प्रात: 11 बजे सांदीपनी विद्यालय छपारा में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत विद्यार्थियों को लेपटॉप हेतु राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!