WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी जिला कांग्रेस की दो चरणों में 18 अक्टू. को लेंगे बैठक

  सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के सचिव, मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी एवं मांडवी विधानसभा गुजरात के पूर्व विधायक आनंद चैधरी जी दिनांक 18 अक्टूबर 2024, दिन शुक्रवार को कार्यालय जिला कॉग्रेस कमेटी इंदिरा भवन में जिला कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक दो चरणो में लेंगे।

बैठक प्रात: 10 बजे से प्रथम सत्र में जिला कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनो की बैठक लेंगे। द्वितीय सत्र में दोपहर 12 बजे से ब्लॉक कांगे्रस, मंडलम, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकरियों की बैठक लेंगे।

जिला कॉग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय बैठक में आमंत्रित कॉग्रेस पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि आप सभी निर्धारित समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु अपील किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!