मध्यप्रदेशसिवनी
कलेक्टर ने किया डबल लॉक केंद्र बरघाट का आकस्मिक निरीक्षण
किसानों को समय पर उर्वरक वितरण के निर्देश - रबी सीजन की तैयारियों का लिया जायजा
Seoni 04 November 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज बरघाट स्थित डबल लॉक केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में भंडारित उर्वरकों की मात्रा, गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरघाट क्षेत्र में रबी मौसम के लिए बोई जाने वाली प्रमुख फसलों की जानकारी लेकर आवश्यक उर्वरकों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मार्कफेड और कृषि विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर आवश्यक व्यवस्था करें।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम संदीप श्रीवास्तव, डी.डी.ए., डी.एम. मार्कफेड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



