कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने किया लखनादौन में कन्या शिक्षा परिसर और सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा
Seoni 07 October 2025
सिवनी यशो:- जिले की नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने रविवार को लखनादौन स्थित निर्माणाधीन कन्या शिक्षा परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में जारी भवन निर्माण कार्यों की प्रगति, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तथा कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह परिसर बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती पटले ने शैक्षणिक भवन, छात्रावास, भोजनालय और खेल मैदान के निर्माण स्थलों का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि छात्राओं के आवास, सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर एसडीएम रवि सिहाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने किया सिविल अस्पताल लखनादौन का निरीक्षण
इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती पटले ने सिविल अस्पताल लखनादौन का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण व्यवस्था, प्रसव कक्ष, ओपीडी, लैब तथा वार्डों की स्थिति का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और
उपस्थित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि –
मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि
स्वच्छता,
अनुशासन और
व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा
किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रवि सिहाग,
बीएमओ लखनादौन तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को यह भी निर्देश दिए कि –
आवश्यक दवाओं की उपलब्धता निरंतर बनी रहे,
उपकरणों की नियमित जाँच की जाए तथा
मरीजों की सुविधा के लिए साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखा जाए।




One Comment