कलेक्टर शीतला पटले ने शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, बच्चों से आत्मीय संवाद
ढेंकी और तिघरा स्कूल में शिक्षण गतिविधियों की समीक्षा, विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा
Seoni 17 November 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सोमवार को क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान शासकीय विद्यालयों ढेंकी और तिघरा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पहुँचकर उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षण व्यवस्था एवं शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, किन विषयों में अधिक रुचि रखते हैं और कौन-सी गतिविधियाँ उन्हें पसंद हैं। उन्होंने बच्चों की पाठ्य पुस्तकों के अध्याय पढ़वाकर उनकी समझ, सीखने की क्षमता और अध्यापन की गुणवत्ता का भी आकलन किया।
कलेक्टर पटले ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ने और अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुशासन एवं समयपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के स्कूल निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी तथा विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1464903828538538&set=a.798314645197463&type=3



