WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

कलेक्टर शीतला पटले ने की समय-सीमा बैठक: लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, पुनरीक्षण कार्यक्रम और कृषि तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

“50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतें तुरंत निपटें”— कलेक्टर

सिवनी, 17 नवंबर 2025।

सिवनी यशो:- सोमवार को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, एसडीएम सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

सीएम हेल्पलाइन और लंबित प्रकरणों की समीक्षा

सिवनी कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरणों, जनसुनवाई तथा हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि—

  • 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

  • जिन विभागों में शिकायतें अधिक हैं, वे विशेष शिविर लगाकर शिकायतकर्ताओं की समस्याएँ सुनें और उनका संतोषजनक समाधान करें।

  • जिलेवार रैंकिंग सुधारने के लिए लंबित मामलों पर प्राथमिकता से कार्रवाई हो।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर सख्ती

कलेक्टर श्रीमती पटले ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए रजिस्ट्रेशन अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि—

  • पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाए।

  • कार्य तेजी से पूर्ण करने के लिए अन्य विभागों के मैदानी अमले का सहयोग भी लिया जाए।

नरवाई प्रबंधन और कृषि यंत्रों को बढ़ावा देने के निर्देश

कलेक्टर ने नरवाई प्रबंधन को लेकर मैदानी स्तर पर किसान हितैषी पहल पर जोर दिया और निर्देश दिए कि—

  • सीडर, हैपी सीडर, रोटावेटर, मोबाइल श्रेडर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।

  • जिले में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा सुगम वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

https://seoni.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B1%C2%B1%C2%B0%C3%8E%C2%B1%C2%B4%C2%B0&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B4%C2%B4&pubdate=11/10/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!