छिंदवाड़ा

शहीद कबीर उइके के घर पहुंचकर कलेक्टर-एसपी ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

छिन्दवाडा – छिन्दवाडा जिले के थाना बिछुआ के ग्राम पुलपुलडोह के श्री कबीर उइके जो जम्मू कश्मीर में सी.आर.पी.एफ. में तैनात थे, मंगलवार की रात जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी मुठभेड में गोली लगने से घायल हो गये थे। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ  12 जून 2024 को सुबह-सुबह वे शहीद हो गये । दुख की इस घड़ी में कलेक्टर  शीलेन्‍द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक  मनीष खत्री आज शाम थाना बिछुआ अंतर्गत उनके पैतृक ग्राम पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!