सिवनी यशो:- आउटसोर्स के कर्मचारियों का पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा है । इन कर्मचारियों को नियुक्त करने वाली कंपनियांँ कर्मचारियों और सरकार के बीच मध्यस्था कर जमकर माल काट रही है और कर्मचारियों का शोषण हो रहा है । कहीं कही तो इन कर्मचारियों का शोषण इतना अधिक है कि कर्मचारियों को वेतन कम मिलता है परंतु कंपनियाँ उन्हें लगाकर उनसे अधिक कमीशन डकार रही है । एनएचएम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर एन एच एम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने मांग है कि वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 से आउटसोर्स कंपनियों के अनुबंध की उच्च स्तरीय जांच एमडी एनएचएम द्वारा कराई जाए ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि विगत कई वर्षों तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधीन संविदा सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों के रूप में सेवाएं दे चुके सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को शासन प्रशासन की दोहरी नीति की वजह से वित्तीय वर्ष 2019 में
पत्र/ क्रमांक/एच आर/एनएचएम/2019/8687 दिनांक 13/82019 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019 की कार्य योजना में विभिन्न कार्यक्रमों के एवं घटकों शहरी स्वास्थ्य केंद्र,टीकाकरण सिविल विग, एसएनसीयू, पीआईसी यू, एनआर सी, तथा शीत श्रृंखला इकाई, एनपीएचसीई, मेडिकल कॉलेज, एवं एम्स में संचालित एसएनटीयू के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाने वाली सहायक सेवाये (सपोर्ट सर्विसेस) जारी रखे जाने हेतु आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से अर्ध कुशल श्रमिक दर के अनुसार मानदेय दिया जाना था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों एवं आउटसोर्स कंपनियों की कमीशन खोरी की वजह से वजह से 5 वर्ष बाद भी कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक द्वारा मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के आदेश का पालन नहीं किया गया ना ही श्रम विभाग द्वारा निर्धारित अर्ध कुशल श्रमिक दर से भुगतान नही किया गया ।
पिछले 5 वर्षों में जिले के जिम्मेदार अधिकारियों एवं आउटसोर्स कंपनियां के द्वारा आउट सोर्स कर्मचारियों के वेतन में करोड़ों रुपए का घपला किया गया है एवं किया जा रहा है एनएचएम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांग है कि वित्तीय वर्ष 2019- 2020 आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए सभी जिलों के श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों एवं सिविल सर्जन से अस्पताल अधीक्षक द्वारा किन-किन आउटसोर्स कंपनियों से किन-किन शर्तों पर अनुबंध किया गया है और आउटसोर्स कर्मचारियों को कितना मानदेय दिया गया एवं आउटसोर्स कंपनी को किस दर से भुगतान किया गया । इन बिंदुओं की वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए जांच उपरांत दोषी सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए एवं संबंधित सभी आउटसोर्स कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाए सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग द्वारा अर्ध कुशल श्रमिक दर 12796 रुपए से सीधा भुगतान किया जाए
अर्ध कुशल श्रमिक दर 12796रूपये की जगह सपोर्ट स्टाफ आउटसोर्स कर्मचारी को सभी जिलों में अलग अलग मानदेय से भुगतान किया जा रहा है । जिसकी जिलावार सूची भी प्रकाशन हेतु संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदान की है जो इस निम्रानुसार है : –
जिले के नाम एवं रुपए
1. शिवपुरी= रू 8287
2. अनूपपुर=रू 11164
3. बालाघाट=रू 7125
4. छतरपुर=रू 5500
5. कटनी=रू 6000
6. पन्ना=रू 6200
7. जबलपुर=रू 8000
8. खरगोन=रू 7000
9. उज्जैन=रू 5500
10. दमोह=रू 7100/6000/5500
11. शहडोल=रू 7300
12. बालाघाट=रू 7125
13. सतना=रू 6000
14. सागर=रू 5500
15. ग्वालियर=रू 11164/7500
16. भिंड=रू 5500
17. डिंडोरी=रू 5500
18. शिवनी =रू 5500
19. नीमच=रू 8000
20. सीधी=रू 5500
21. रतलाम=रू 5500/8400/10295
22. उमरिया में=रू 11165/9320
23. छिंदवाड़ा=रू 9200
24. दतिया =? 6800
25. बड़वानी=रू 8150
26. भोपाल=रू 11164
27. मंडला=रू 10682
28. आगर मालवा=रू 5500
29. गुना=रू 9557/9300
30. खंडवा=रू 7707
31. हरदा=रू 8000
32. राजगढ़=रू 8682
33. टीकमगढ़=रू 8000
34. सीहोर=रू 10000
35. मुरैना =रू 8000
36. श्योपुर=रू 8572
37. नरसिंहपुर=रू 5500/6500/7500
38. नर्मदा पुरम=रू 7002
39. धार=रू 7000
40. इंदौर=रू 11100
41. अलीराजपुर=रू 12796
42. विदिशा=रू 7200
43. सिंगरौली=रू 9319
44. बुरहानपुर=रू 12796