सिवनीछिंदवाड़ामध्यप्रदेश
परीक्षा सामग्री की थाने से निकासी और केंद्र तक पहुंचाने में बरती जाए पूरी सावधानी
कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
Chhindwara 09 February 2026
छिंदवाड़ा यशो: कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं, ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों के रूप में नियुक्त अधिकारियों को दिशा-निर्देश पुनः दोहराएं। विशेष रूप से परीक्षा सामग्री की थाने से निकासी एवं परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित की जाए।




One Comment