यूरिया वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुँचे एसडीएम मिश्रा
किसानों से बोले - संयम से करें यूरिया का उपयोग, शासन कर रहा सतत आपूर्ति
Chhindwara 23 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में बुधवार सुबह चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा ने विकासखंड बिछुआ स्थित डबल लॉक यूरिया गोदाम का औचक निरीक्षण किया। किसानों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने यूरिया वितरण की पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण की मुख्य बातें:
एसडीएम ने यूरिया भंडारण, किसानों की उपस्थिति, वितरण व्यवस्था और केंद्र की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की।
कोई भी अव्यवस्था या शिकायत न हो, इस बात पर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।
किसानों से कहा: “संयम बनाए रखें, शासन पूरी सजगता से यूरिया उपलब्ध करा रहा है।”
यह भी पढ़े :- सोसाइटी का यूरिया रास्ते में बेचते पकड़ाया चालक
टोकन सिस्टम से राहत
बिछुआ में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अरविंद जावरे की निगरानी में टोकन प्रणाली लागू की गई, जिससे अब किसानों को बिना भीड़भाड़ के समय पर यूरिया मिल रही है।
आगामी दिनों में और यूरिया उपलब्ध
डबल लॉक गोदाम में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
2-3 दिनों में और रैक आने की संभावना है, जिससे किसानों को और राहत मिलेगी।
प्रति एकड़ अधिकतम 2 बोरी यूरिया उपयोग की अपील
वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अरविंद जावरे ने किसानों से अपील की है: “प्रति एकड़ अधिकतम 2 बोरी यूरिया का ही प्रयोग करें। अति उपयोग से फसल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और अन्य किसानों को भी समस्या हो सकती है।”
महत्वपूर्ण लिंक:
कृषि योजनाओं और जानकारी हेतु शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें





