छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस के बालाघाट एवं मंडला के प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन दाखिल

कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं से जिला कांग्रेस ने पहुँचने की अपील की

सिवनी यशो:- बालाघाट-सिवनी लोकसभा के, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सम्राट अशोक सिंह सरसवार बालाघाट निर्वाचन कार्यालय में एवं मंडला लोकसभा के कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम मंडला निर्वाचन कार्यालय में दिनांक 27 मार्च 2024 दिन बुधवार को 11 बजे नामांकन फार्म जमा करेंगे।
कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित प्रदेश के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण शामिल होंगे।
उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने मंडला लोकसभा के लिए केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा के कांग्रेस जन 10 बजे मंडला पंहुचे एवं सिवनी एवं बरघाट के कांग्रेस जन प्रात: 11 बजे बालाघाट पंहुचे। नामांकन रेैली में जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, मंडलम, सेक्टर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगरपालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षद, समस्त जनप्रतिनिधि एवं सभी कांग्रेस जन से उपस्थित होने हेतु अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button