छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से 11 मरीजों को मिली 4.80 लाख की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इलाज के लिए स्वीकृत की सहायता राशि, मरीजों के परिजनों ने जताया आभार

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से 11 मरीजों को 4.80 लाख की मदद

Chhindwara, 30 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज में सहायता के लिए सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से 11 मरीजों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से कुल 4 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सहायता राशि मिलने से संबंधित मरीजों के अस्पतालों में उपचार का रास्ता आसान होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का आग्रह किया था। सांसद ने इन आवेदनों के आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

किस मरीज को कितनी सहायता

मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत सहायता में बिंझावाड़ा निवासी योगेश पिता अतरलाल सनोडिया को 50 हजार रुपये, वार्ड नंबर-2 निवासी दीपक पिता अतरलाल इनवाती को 50 हजार रुपये, भांडखापा निवासी जयकुमारी पति संजय उइके को 50 हजार रुपये, पांढुर्ना के घोटी निवासी रवि पिता रोशन यादव को 65 हजार रुपये शामिल हैं।

इसी प्रकार अमरवाड़ा के बटकाखापा निवासी विसन पिता रतनू उइके को 40 हजार रुपये, सौंसर के धोकढ़ोह निवासी गुलशन पिता शेषराव पाटिल को 30 हजार रुपये, पांढुर्ना के उटेकाटा निवासी इबराहीम पिता शेख सरदार पठान को 45 हजार रुपये, छिंदवाड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह पिता अमर सिंह रघुवंशी को 50 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा चंदनगांव निवासी हर्षित पिता मुकेश साहू को 40 हजार रुपये, सारना निवासी कोमल पिता बेनी मालवीय को 20 हजार रुपये तथा परासिया के इकलेहरा निवासी युवान पिता आकाश साहू को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आवेदन

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सांसद बंटी विवेक साहू के सांसद कार्यालय और जिले के विभिन्न प्रवासों के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों द्वारा इलाज के लिए सहायता के आवेदन दिए जा रहे हैं। इन आवेदनों के आधार पर सांसद द्वारा संबंधित मामलों में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जाते हैं।

सांसद की ओर से कहा गया है कि जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है।

मरीजों और परिजनों ने जताया आभार

आर्थिक सहायता स्वीकृत होने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि उपचार के दौरान आर्थिक सहायता मिलने से अस्पताल में इलाज कराने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े :-

अमरवाड़ा में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन, लाभार्थी महिलाओं से हुआ आत्मीय संवाद

राहुल गांधी 30 साल विलंब से कर रहे राजनीति, बालाघाट दौरा संवेदना नहीं राजनीतिकरण: उदय प्रताप सिंह

गधे खा रहे च्यवनप्राश, होशियारों को नहीं मिल रही घास! गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट ने MP में मचाया हड़कंप

सिवनी की शान बढ़ाएंगे वायुसेना का फाइटर जेट और नौसेना के युद्धक उपहार

https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC5513653/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!