देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस की गारंटी- महिलाओं एवं बेरोजगारों को एक लाख रूपये हर वर्ष – जीतू पटवारी

भाजपा झूठे वायदे करती है, कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट अशोक को जिताएँ

कांग्रेस की गारंटी- महिलाओं एवं बेरोजगारों को एक लाख रूपये हर वर्ष - जीतू पटवारी - Seoni News

सिवनी यशो:- बालाघाट लोकसभा के प्रत्याशी सम्राट अशोक सिंह सरस्वार के समर्थन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सभा लेने श्री तीर्थ समुंद्रराजा बखारी पंहुचे, वहॉ के लोगो में पटवारी जी के आगमन को लेकर बहुत ही उत्साह था, पारम्पारिक आदिवासी नृत्य से स्वागत किया गया। बहुत बडी संख्या में लोग उपस्थित थे श्री पटवारी के आते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने उन्हें सभा के सम्बोधन के लिए आमंत्रित किया क्योंकि मौसम खराब हो रहा था, श्री पटवारी ने कहा कि हर चुनाव में भाजपा आपसे झूठे वादे करती है विधानसभा में भाजपा ने घोषणा की थी कि किसानों की धान 3100 रू. क्विंटल में एवं गेहॅू 2700 रू क्विंटल में खरीदी जायेंगी, रसोई गैस सिलेंडर 450 रू. में दी जायेंगी, लाड़ली बहनों को 3000 रू. प्रति माह दिये जायेंगे, किन्तु यह सब आपको नही दिया गया। कांग्रेस पार्टी आपको गारंटी दे रही है केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर 3100 रू. धान, 2700 रू. गेहॅू, 450 रू. में रसोई गैस एवं गरीब परिवार की महिलाओं को 1 लाख रू. प्रति वर्ष, शिक्षित युवाओं को 1 लाख रू. वेतन की नौकरी, श्रमिकों को 400 रू. प्रति दिन मजदूरी, किसानों को कर्जमाफी, समर्थन मूल्य की गारंटी, महुआ 100 रू. प्रति किलो की दर से खरीदा जायेंगा।
सीधे सादे स्वभाव के कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट अशोक सिंह सरस्वार को विजयी बनाये मैं आपके क्षेत्र में दोबारा फिर आउंगा और श्री तीर्थ समुंद्रराजा में पूजा पाठ कर आपके साथ समय बिताउंगा। कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट अशोक सिंह सरस्वार जी ने आम सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप कांग्रेस पार्टी का समर्थन कीजिए आने वाली 19 तारीख को पंजे की तीन नम्बर की बटन दबाकर क्षेत्र के विकास के लिए अपना आर्शीवाद दे।

भाजपा जिन्हें अपनी उपलब्धि बता रही है वह कांग्रेस के 70 सालो की मेहनत है – खुराना

कांग्रेस की गारंटी- महिलाओं एवं बेरोजगारों को एक लाख रूपये हर वर्ष - जीतू पटवारी - Seoni News

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने सभा को सम्बोधित करते हुये भाजपा ने केवल योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है इंदिरा आवास को प्रधानमंत्री आवास, निर्मल भारत को स्वच्छ भारत, योजना आयोग को नीति आयोग और भी ऐसी अनेक कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर यह बताना चाहते कि विकास सिर्फ 10 सालो में हुआ है, यदि 70 सालो में कुछ नही होता तो क्या ऐ काम कर पाते, ये सरकार सिर्फ बदले की भावना से काम कर रही है चुन-चुन कर राजनैतिक विरोधियों को निशाना बना रही है ऐसी तानाशाह सरकार को बदलना अति आवश्यक है। केवलारी विधायक ठाकुर रजनीशसिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही सबका साथ-सबका विकास किया है विशेषकर आदिवासियों के लिए नौकरी में आरक्षण से लेकर उनकी जमीने बचाना, उनके लिए अनेक योजनाएॅ लागू करना, आदिवासी अंचलो में छात्रावास, शैक्षणिक संस्थाए, सड़के, बांध, बिजली, पानी पर विशेष ध्यान दिया गया। भाजपा सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़े है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेस जन, मंडलम, सेक्टर, बूथ, बीएलए, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित बडी संख्या में आम जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button