मध्यप्रदेशखेलदेश विदेश

जापान में लहराया तिरंगा, अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई

आशीष की हैट्रिक और कप्तान केतन के गोल से भारत बना एशिया चैंपियन

अंडर-18 एशिया कप भारतीय हॉकी टीम – जापान में लहराया तिरंगा, अंडर-18 एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal 06 June 2026
भोपाल यशो:- जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश का भी महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश की पुरुष हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होना और स्वर्ण पदक विजेता दल का हिस्सा बनना पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है।

युवा खिलाड़ियों ने दिखाया अद्भुत खेल कौशल

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी आज केवल हॉकी ही नहीं बल्कि कई खेलों में विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने शानदार टीम भावना, अनुशासन और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया।

उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत युवा खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और देशभक्ति का परिणाम है।

आशीष और केतन रहे जीत के नायक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति की हैट्रिक और टीम के कप्तान केतन कुशवाहा के निर्णायक गोल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद प्रेरणादायक और टीम की जीत में निर्णायक साबित हुआ।

भविष्य की सीनियर टीम के सितारे

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अंडर-18 टीम के ये युवा खिलाड़ी भविष्य में भारतीय सीनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा बनकर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/2063291774874075295?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button