सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस संगठन को मिला नया विस्तार, जिला कार्यकारिणी की घोषणा

जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जिला अध्यक्ष नरेश मरावी की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

सिवनी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित – जेपीएस तिवारी एवं राजिक अकील जिला कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त

Seoni, 23 June 2026
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के प्रस्ताव और अनुशंसा के आधार पर जिला कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

घोषित कार्यकारिणी में हनीफ खान को जिला कांग्रेस संगठन महासचिव तथा सुधीर जैन को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष के रूप में असलम खान, मोहन सिंह चंदेल, बृजेश सिंह बघेल, मुकेश जैन, ठाकुर जयकेश सिंह, अनीक मोहम्मद (अन्नू बाबा), राजेश दुबे, राजेन्द्र पटैल, जाहिद खान एवं दुपेन्द्र लकी अमुले को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार जिला कांग्रेस महासचिव पद पर सुरेन्द्र करोसिया, शिव सनोडिया, अतुलचंद मालू, इमरान पटेल, रंजीत यादव, प्रमोद मोदी, प्रकाश सूर्यवंशी, आनंद भगत, आदित्य सिंह, दयाराम मसराम, प्रशांत यादव, अनिल मर्सकोले, हर्षवर्धन सिंह (लकी) बघेल, राकेश सनोडिया एवं यशपाल भलावी को नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस सचिव के रूप में ओमकार राय, विपिन यादव, जीशान खान, उदय सिंह बघेल, सिहाब मोहम्मद खान, मंशाराम चन्द्रवंशी, डॉ. रमेन्द्र सिंह ठाकुर, दिलीप रक्सेल, मुकेश राजपूत, नेपाल सिंह ठाकुर, संदीप बंटी जैन, अरुण चौकसे, देवेन्द्र सरवैया, अखलेश जैन, रणजोर सिंह, राहुल उइके, गजानंद हरिनखेड़े, सुनील पंचेश्वर, डालेन्द्र राहंगडाले एवं पप्पी दीवान को दायित्व दिया गया है।

वहीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता के रूप में जेपीएस तिवारी एवं राजिक अकील तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में शिवदीप डेहरिया एवं उमेश चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा पर जिला प्रभारी सोहनलाल वाल्मीकि, लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा, केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल एवं विनोद वासनिक, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, पूर्व विधायक रमेशचंद जैन, श्रीमती नेहा सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चित्रलेखा शाह नेताम, सेवादल अध्यक्ष मुबारक खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य मोंटू भूरा तथा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह सहित कांग्रेस संगठन के विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सभी नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

अधिकृत जानकारी और नियुक्तियाँ कांग्रेस की अधिकृत सूची में अवलोकन करें

https://www.mpcongress.org/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button