मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जिला कांग्रेस की अति आवश्यक बैठक 3 जनवरी को

ब्लॉक कार्यकारिणी, बीएलए-2 नियुक्ति व मतदाता सूची पुनरीक्षण पर होगा मंथन

Seoni 02 January 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अंतर्गत आने वाले समस्त ब्लॉकों में संगठनात्मक मजबूती को लेकर एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक दिनांक 3 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, सिवनी में आयोजित होगी।

बैठक में

  • ब्लॉक कार्यकारिणी

  • मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति

  • एसआईआर (Special Intensive Revision) मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम

  • विधानसभा वार बढ़े हुए बूथों में बीएलए-2 की नियुक्ति

  • पंचायत कांग्रेस कमेटियों के गठन

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभागाध्यक्षों तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी विधानसभा प्रभारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

https://www.msn.com/hi-in/news/jharkhand

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!