क्राइमसिवनी

नकबजनी के आरोपी थाना छपारा पुलिस की गिरफ्त में

तीन लाख रुपये का माल बरामद, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

Seoni, 11 September 2025

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक सिवनी सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश पर जिले में चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छपारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन और एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के निर्देशन में पुलिस ने नकबजनी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया।

घटना का विवरण

थाना छपारा अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार निवासी बसंत कुमार (67 वर्ष) के सूने मकान का ताला तोड़कर 28-29 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

  • चोरी गए सामान में सोने-चांदी के जेवरात, एलसीडी टीवी, सिलाई मशीन और पीतल की गुंडी शामिल थीं।

  • चोरी गए माल की कुल कीमत करीब ₹3,00,000 आंकी गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छपारा में अपराध क्रमांक 382/25 धारा 331 (4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच और गिरफ्तारी

थाना प्रभारी छपारा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए और मुखबिर की मदद से आरोपियों की पहचान की।

  • पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

  • आरोपियों से चोरी का संपूर्ण माल बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

  • न्यायालय ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल सिवनी भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आसिफ पिता आजाद खान मुसलमान, उम्र 30 वर्ष, निवासी रायचौर थाना लखनादौन, जिला सिवनी।

  2. राकेश पिता रूपलाल उड़के, उम्र 40 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, छपारा, जिला सिवनी।

जप्त मशरूका

  • सोने के 4 कंगन

  • एक सोने का मंगलसूत्र पेंडल

  • तीन जोड़ी सोने के कान के फूल

  • एक सोने का लॉकेट एवं एक सोने का हाय

  • एक जोड़ी सोने की झुमकी

  • एक सोने की अंगूठी

  • एक जोड़ी चांदी की पायल

  • चांदी का कर्धन

  • सोने का हार

  • एलसीडी टीवी, सिलाई मशीन, चार पीतल की गुंडी

बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹3 लाख आंकी गई।

पुलिस टीम की भूमिका

इस सफलता में निरीक्षक श्री खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उप निरीक्षक श्री सुक्कुलाल उड़के, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेमनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक गजानन वर्मा, रतिभनशा, सूरज गिरारे, रामनरेश कैथवास की सराहनीय भूमिका रही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!