WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

भव्य श्रीमद्भागवत कथा सिवनी में: 9 दिन गूंजेगी श्रीकृष्ण की दिव्य लीला

6 से 14 अप्रैल तक होगा दिव्य आयोजन

Shrimad Bhagwat Katha Seoni

Seoni 13 March 2026
सिवनी यशो:- सनातन धर्म की पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर में 06 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह दिव्य श्रीमद्भागवत कथा (
Shrimad Bhagwat Katha Seoni) राजश्री पैलेस, सिवनी (म.प्र.) में आयोजित होगी, जहां भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की अमृतमयी लीलाओं का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा।

Shrimad Bhagwat Katha Seoni – शोभायात्रा के साथ होगा शुभारंभ

Shrimad Bhagwat Katha Seoni आयोजन का शुभारंभ सोमवार 06 अप्रैल को मध्यान्ह 12 बजे भव्य शोभायात्रा एवं मंडल प्रतिष्ठा पूजन के साथ होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कथा व्यास पं. प्रेमकृष्ण शास्त्री करेंगे कथा वाचन

कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कथा व्यास पं. प्रेमकृष्ण शास्त्री जी (अध्येता, संगीत विशारद, सिवनी) की सुमधुर वाणी से कराया जाएगा। वहीं पारायण कर्ता के रूप में आचार्य पं. सनत्कुमार उपाध्याय जी भागवत पाठ करेंगे।

यह आयोजन ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद तथा परम पूज्य गुरुदेव पं. जानकी वल्लभ मिश्र जी की कृपा छाया में संपन्न होगा।

Shrimad Bhagwat Katha Seoni में प्रतिदिन होंगे भागवत के दिव्य प्रसंग

06 अप्रैल – मंडल प्रतिष्ठा पूजन, शोभायात्रा एवं भागवत माहात्म्य
07 अप्रैल – मंगलाचरण, कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति
08 अप्रैल – चतुःश्लोकी भागवत, वराह अवतार, कपिलोपाख्यान
09 अप्रैल – शिवकथा, ध्रुव चरित्र, जड़भरत प्रसंग, अजामिल कथा
10 अप्रैल – भगवान के विविध अवतार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
11 अप्रैल – भगवान की बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजन (56 भोग)
12 अप्रैल – रास पंचाध्यायी कथा, उद्धव-गोपी संवाद, रुक्मिणी विवाह
13 अप्रैल – अन्य विवाह प्रसंग, सुदामा चरित्र, कथा विराम
14 अप्रैल – श्रीमद्भगवद्गीता पाठ, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद

यूट्यूब पर होगा सीधा प्रसारण

जो श्रद्धालु कथा स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए इस आयोजन का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल “Pt Premkrishna Tiwari” पर भी किया जाएगा।

टांक परिवार ने किया सपरिवार आमंत्रण

इस धार्मिक आयोजन के प्रेषक एवं आयोजक खुशाल कुमार नारायण भाई टांक, अमिता चिम्मनलाल टांक, नरेन्द्र कुमार नारायण भाई टांक एवं समस्त टांक परिवार ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने का सादर आग्रह किया है।

आयोजकों ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करती है, इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पुण्य अवसर का लाभ लें।

https://www.youtube.com/watch?v=oSjH-lInEOs

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!