कांग्रेस का दलित और अंबेडकर प्रेम केवल दिखावा – प्रेम तिवारी
जो लोग आज सड़कों पर मोमबत्ती लेकर घूम रहे हैं वही लोग कल घरों में मोमबत्ती जलाकर आंसू बहाएंगे – प्रेम तिवारी
Seoni 20 December 2024
सिवनी यशो:- निरंतर हार से हताश और धूमिल भविष्य से निराश कांग्रेस (Congress) अवसाद की स्थिति में चली गई है। संविधान (Constitution) को ताक पर रखकर और बाबा साहब अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) के आदर्शों को पैरों तले रोंदने वाली कांग्रेस के सामंती चरित्र से देश की जनता भली भांति वाकिफ है। देश के गृहमंत्री (Home Minister) ने पिछले दिनों राज्यसभा (Rajya Sabha) में जिस तरह कांग्रेस की पोल खोल धुनाई की है उसी से बौखलाकर कांग्रेस के भीतर घुसा हुआ गुंडत्व जागृत हो गया है। बांग्लादेश के जिहादी तत्व और सरकार के खिलाफ भारत सरकार (Government of India) जिस कूटनीति (Diplomacy) से कार्य कर रही है उसके परिणाम जब सामने आएंगे तो यही कांग्रेसी सड़कों की बजाय घरों में मोमबत्ती लेकर आंसू बहायेंगे।
उक्ताशय की बात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी (Former BJP District President Prem Tiwari) द्वारा कांग्रेस के कुकर्मों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही गई। श्री तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश (bangladesh) में हो रहे हिंदू भाइयों पर अत्याचार को लेकर हिंदुओं के पैरोकार बनने वाले ढोंगी कांग्रेस आज मोमबत्ती लेकर घूम रहे हैं जबकि कांग्रेस की जिहाद पसंद सोच से हर कोई वाकिफ है। यह सब कांग्रेस का बोया हुआ वह रक्तबीज है जिसकी जड़ों में एहसान फरामोशी और हिंदू विरोधी नफरत गहरे तक समायी हुई है।
श्री तिवारी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का बार-बार अपमान करने वाली कांग्रेस और उसके पिछलग्गुओं का दलित विरोधी एजेंडा सामने आ चुका है और संसद में उनके नेता राहुल गांधी द्वारा की गई मारपीट ने जिस तरह लोकतंत्र के पवित्र मंदिर को पवित्र करने का अपराध और पाप किया है वह अक्षम्य है।
श्री तिवारी ने कहा कि संविधान निर्मात्री समिति (constitution making committee) का प्रमुख रहते हुये भी बाबा साहब आंबेडकर का नेहरू जी (Nehru ji) ने कई बार अपमान किया बाबा साहब संसद में न पहुंचे इसका पूरा श्रेय नेहरू जी को ही जाता है नेहरू जी ने बाबा साहब को लगातार दो बार चुनाव हरवाया और बाबा साहब को संसद में नहीं पहुंचने दिया।
श्री तिवारी ने कहा कि, आजादी के 70 के बाद भी कांग्रेस ने संसद भवन के प्रांगण में संविधान निर्माता की प्रतिमा नहीं लगने दी और ये लोग आज बाबा साहब के नाम पर दलित तुष्टिकरण का प्रयास कर रहे हैं। संसद भवन में जिस प्रकार राहुल गांधी ने गुंडागर्दी करते हुवे दलित सांसदों को चोट पहुंचाई वो उनकी घृणित मानसिकता का प्रतीक है।
श्री तिवारी ने कहा कि, बाबा साहब को सच्चा सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है , भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया, संसद भवन में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित कराई, पाठ्यक्रमों में उनके योगदान को जोड़ा गया तथा उनके बताए सिद्धांतों को अमल में ला कर अनुसूचित वर्ग को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया है।
श्री तिवारी ने आगे कहा कि, समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्ति को मुख्य धारा में लाना ही अंबेडकर जी का सिद्धांत था जिसका शत प्रतिशत पालन भारतीय जनता पार्टी कर रही है। गरीब वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर भाजपा ने वही काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के वो पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने दलितों एवं सफाईकर्मियों के पांव धोकर उनका सम्मान किया और उनके उत्थान के लिए की योजनाएं चलाईं। श्री तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस का दलित और अंबेडकर प्रेम केवल दिखावा मात्र है उसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है।





