छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जिले के शासकीय स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग सम्पन्न

  छिन्दवाड़ा यशो:- सरकारी स्कूलों में अतिशेष शिक्षक शासन के निर्देशानुसार काउंसलिंग से अपने मनचाहे स्कूलों में पहुंचे। एमएलबी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल, प्रेक्षक सहायक संचालक जबलपुर श्री आर.एस.ठाकुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुई काउंसलिंग में जहाँ अभ्यावेदन प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों की जांच की गई, वहीं 26 सितम्बर
के बाद सम्पन्न पुन: शेष शिक्षकों की काउंसलिंग की गई, जिन्हें उनके मनचाहे स्कूलों में पदस्थापना दी गई।

  विदित हो कि कई सरकारी स्कूलों में जहाँ अतिशेष शिक्षक कार्यरत थे, वहीं कुछ स्कूल शिक्षक विहीन थे जिसमें शासन के निर्देशानुसार लगातार काउंसलिंग जारी है। 26 सितम्बर के बाद 27 सितम्बर को की गई काउंसलिंग में 1 से 8 तथा 6 से 8 तक के स्कूलों में विज्ञान विषय के शिक्षकों की पदस्थापना की गई। लगातार जारी काउंसंलिग की प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई। इस प्रक्रिया के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के साथ सहायक संचालक श्री डी.पी.डेहरिया व सहायक संचालक श्री पी.एल. मेश्राम उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि सूची अनुसार 27 अतिशेष शिक्षक थे जिनमें 08 अभ्यावेदन प्राप्त हुये। प्राप्त अभ्यावेदनों में 05 अभ्यावेदन मान्य किये गये व 03 अमान्य तथा 02 अन्य जोड़े
गये । काउंसलिंग के लिये लोक सेवकों की शुध्द संख्या 24 थी, जिसमें सभी लोक सेवक उपस्थित हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!