छिंदवाड़ा

शिक्षा एक प्रयास फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

  छिंदवाड़ा यशो:- रामाकोना ग्राम की सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र मे काम करने वाली अग्रणी संस्था शिक्षा एक प्रयास फाउंडेशन द्वारा शनिवार को ग्राम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे वृक्षारोपण किया गया.
शिक्षा एक प्रयास फाउंडेशन के प्रमुख द्वारा जानकारी देते हुए बताया की शनिवार को अस्पताल परिसर मे दो सिंदूर के पौधे भारतीय स्टेट बैंक मे पदस्थ प्रवीण खंडाईत की प्रमुख उपस्थिति मे लगाए गए.
इस अवसर पर ग्राम के वासुदेव कुकडे, शंकर पातुरकर अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित थे.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button