Tue, 20 Oct 2026 | 04:35:49 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 06, 2026 10:30 pm / Post views : 67

सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें:

कुरई में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के 2 आरोपी गिरफ्तार

Seoni, 06 October 2026 सिवनी यशो:- थाना कुरई पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों रुपए की नकबजनी का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि सहित कुल 11 लाख 70 हजार रुपए का मशरूका बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना कुरई पुलिस द्वारा की गई।

[caption id="attachment_53123" align="alignleft" width="150"]कुरई पुलिस द्वारा नकबजनी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद मशरूका कुरई में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के 2 आरोपी गिरफ्तार[/caption]

गणेश भंडारे में गया था परिवार, पीछे से टूटे घर के ताले

पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को ग्राम मोहगांव सड़क निवासी राहुल पिता सालिकराम राय ने थाना कुरई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की शाम वह अपने परिवार के साथ गणेश जी के भंडारे में गए थे।

रात करीब 8:35 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के पीछे के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर गोदरेज की अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी गायब थी।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुरई में अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एक्टिवा से जेवर बेचने जा रहे थे आरोपी, रास्ते में दबोचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

4 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी काले रंग की एक्टिवा से चोरी के जेवरात बेचने बालाघाट की ओर जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम रिड्डी के पास मेन रोड पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान काले रंग की एक्टिवा क्रमांक MH 40 DA 5877 को रोककर उसमें सवार दो संदिग्धों से पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने ग्राम मोहगांव सड़क स्थित सूने मकान में नकबजनी करना स्वीकार किया।

11.70 लाख का मशरूका बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि, कुल कीमत 11 लाख 70 हजार रुपए, बरामद कर विधिवत जब्त की है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नागपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

1. हितेश उर्फ कालिया पिता राजेन्द्र मेश्राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी न्यू खलासी लाइन, कामठी, थाना न्यू कामठी, जिला नागपुर, महाराष्ट्र।

2. बादल पिता संजय संतापे, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिवनगर, रामगढ़ अनाज गोदाम के पास, कामठी, थाना न्यू कामठी, जिला नागपुर, महाराष्ट्र।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिला नागपुर के विभिन्न थानों में चोरी एवं मारपीट के कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को शातिर अंतर्राज्यीय अपराधी बताया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

नकबजनी के खुलासे में थाना प्रभारी कुरई निरीक्षक कृपाल शाह तेकाम, फिंगर प्रिंट प्रभारी उनि रितु उइके, सउनि जयराम ठाकुर, प्रआर विनय मसराम, प्रआर 176 चंचलेश नरवरे, प्रआर 271 राजेश माथरे, आर. 626 अविनाश पांडे, आर. 572 ओमकार परतेती, आर. 71 सतीश युवनाती, आर. 411 यशपाल उइके, आर. 818 प्रकाश उइके, आर. 259 अरुण कवरेती एवं म.आर. 858 आंचल ठाकरे की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़े :-

संविदा विद्युत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, यूनाइटेड फोरम ने सौंपा ज्ञापन

ओलंपियाड विजेता विद्यार्थियों ने अहमदाबाद और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में सीखा विज्ञान, इतिहास और संस्कृति का पाठ

धान पंजीयन से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक कलेक्टर ने कसी प्रशासन की नकेल

हितग्राहियों को समय पर वर्किंग कैपिटल दें बैंक : कलेक्टर

https://www.facebook.com/share/r/19boqnrBwo/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें