Mon, 19 Oct 2026 | 02:51:24 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

बैनगंगा किनारे जैतपुर क्षेत्र में हरे वृक्षों की कटाई जारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 03, 2026 09:12 pm / Post views : 61

बैनगंगा किनारे जैतपुर क्षेत्र में हरे वृक्षों की कटाई जारी
शेयर करें:
जैतपुर में हरे पेड़ों की कटाई से हड़कंप - बैनगंगा किनारे जैतपुर क्षेत्र में हरे वृक्षों की कटाई, वन व राजस्व विभाग बोले—अनुमति नहीं, जांच के संकेत

Seoni | 03 June 2026
सिवनी यशो -जैतपुर कला क्षेत्र के अंतर्गत हिवरा, धतुरिया मार्ग और किसनपुर मार्ग पर बैनगंगा नदी के किनारे तथा किसनपुर क्षेत्र के आसपास स्थित नाले के समीप हरे-भरे वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर यह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि कई स्थानों पर पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है।

[caption id="attachment_46298" align="alignleft" width="150"]जैतपुर क्षेत्र में बैनगंगा नदी किनारे हरे वृक्षों की अवैध कटाई का दृश्य, मौके पर कटे हुए पेड़ और प्रभावित हरित क्षेत्र जैतपुर कला क्षेत्र में बैनगंगा नदी किनारे हरे वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई का मामला सामने आया है, विभाग ने जांच के संकेत दिए हैं।[/caption]

दैनिक यशोन्नति द्वारा जब इस मामले की पड़ताल की गई तो क्षेत्रीय वन विभाग के एसडीओ, संबंधित क्षेत्र के डिप्टी रेंजर एवं राजस्व विभाग के हल्का पटवारी से चर्चा में यह जानकारी सामने आई कि इस प्रकार की किसी भी पेड़ कटाई के लिए कोई आधिकारिक अनुमति जारी नहीं की गई है। दोनों विभागों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर कला से हिवरा, धतुरिया एवं किसनपुर मार्ग पर लंबे समय से यह गतिविधि चल रही है, जिससे नदी किनारे का हरित आवरण प्रभावित हो रहा है और पर्यावरणीय संतुलन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

[caption id="attachment_46302" align="alignright" width="150"]जैतपुर क्षेत्र में बैनगंगा नदी किनारे हरे वृक्षों की अवैध कटाई का दृश्य, मौके पर कटे हुए पेड़ और प्रभावित हरित क्षेत्र जैतपुर कला क्षेत्र में बैनगंगा नदी किनारे हरे वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई का मामला सामने आया है, विभाग ने जांच के संकेत दिए हैं।[/caption]

इधर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक ओर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ दबंग एवं स्वार्थी तत्व खुलेआम हरे-भरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं। यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की सतर्कता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

जानकारी के अनुसार बबूल और अर्जुन प्रजाति के लगभग तीन दर्जन से अधिक वृक्षों की कटाई का अनुमान है। स्थानीय जानकारों के अनुसार अवैध कटाई करने वालों द्वारा सरकारी तथा कुछ निजी (किसानों की) जमीनों पर स्थित पेड़ों को कथित रूप से दबंगई दिखाकर काटा गया है।

अब देखना होगा कि विभागीय जांच के बाद इस पूरे मामले में क्या ठोस कार्रवाई सामने आती है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष