Mon, 23 Nov 2026 | 05:40:39 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू

केवलारी अवैध कटाई के मामले मे भोपाल से भी आयेगी जाँच टीम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 03, 2025 12:01 am / Post views : 405

केवलारी अवैध कटाई के मामले मे भोपाल से भी आयेगी जाँच टीम
शेयर करें:

जांच अभी 13 में से केवल तीन बीटों की हुई है और तीन वनरक्षक निलंबित हो गये है

Seoni 02 February 2025 सिवनी यशो:- केवलारी वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई की जाँच तेजी से चल रही है । इस वन परिक्षेत्र में 13 बीट है अभी तक केवल तीन बीटों की जाँच की गयी है और इन तीनों बीटों में अंधाधुंध अवैध कटाई होना पाया गया है । जाँच टीम ने के प्रतिवेदन पर तीनों बीटों के वनरक्षको पर जिम्मेदारी तय करते हुये उन्हें निलंबित कर दिया गया है । केवलारी परिक्षेत्र में अवैध कटाई की शिकायत पर प्रदेश के निर्देश पर जाँच टीम गठित की गयी है जिसमें भोपाल से डी सी एफ जितेन्द्र गुप्ता सिवनी के सहायक वन मंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित बड़ी टीम को शामिल किया गया है । इस टीम के द्वारा गत मंगलवार से जांच प्रारंभ की गयी है । यह टीम पूरे वन परिक्षेत्र के 13 बीटों की जाँच करेगी । अभी तक केवल तीन बीटों की जाँच हुई है इन तीनों बीटो में बेजा अवैध कटाई होना प्रमाणित हुआ है जाँच टीम के प्रतिवेदन के पश्चात तीन वन रक्षको को निलंबित कर दिया गया है । जानकारी के अनुसार आगामी समय में भोपाल से विशेष जाँच दल आने वाला है जो अवैध कटाई की जाँच कर अन्य बडे अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करेगा । फिलहाल जाँच टीम द्वारा तीन बीटों में अवैध कटाई बड़ी मात्रा प्राप्त होना बताया गया है । समझा जा रहा है कि शेष अन्य बीटों में भी अवैध कटाई इसी तरह की हो सकती है और यही हाल रहे तो वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित हो सकती है । यहाँ बता दें कि केवलारी परिक्षेत्र में अवैध कटाई और परिवहन करने वाले भी शिकायत के बाद कटाई के औजारों और बड़े वाहन सहित पकड़े जा चुके है जिससे प्रतीत होता है कि यहाँ वन अमले की सांठ गाँठ से अवैध कटाई माफिओं द्वारा की जा रही थी । तीन वनरक्षक निलंबित,अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्यवाही के आसार