क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेशमनोरंजन

तीन थानों की पुलिस गयी थी छापामारने : नजारा देखकर हो गयी हैरान

दर्जन भर महिलाएँ हाथ में शराब के गिलास लहराते हुये तीन दर्जन पुरूषों का कर रही थी मनोरंजन

 

बैतूल :- आधी रात में तीन थानो की पुलिस (police) ने रिसोर्ट में छापामारी की और रिसोर्ट मे जो नजारा देखा तो उनके होश उड़ गये । रिसोर्ट में एक दर्जन किराए की डांसर (dancer) लगभग तीन दर्जन पुरूषों के साथ शराब के नशे में टल्ली होकर तेज आवाज साउंड में डांस कर रही थी ।शराब, सबाब और कबाब का भरपूर प्रबंध था।जब पुलिस पहुंची तब पार्टी पूरे सबाब में मदहोशी के साथ चल रही थी, जाम से जाम टकरा रहे थे, कोई पैग बना रहा था तो कोइ्र सर्व कर रहा था, कोई महिलाओं के साथ नाच रहा था । यह नजारा देख पुलिस भी इस बात से हैरान थी कि कानून का इन मस्तीखोरो को कोई खौफ नहीं है और एक दर्जन महिलाएँ शराब के नशे में बिंदास होकर तीन दर्जन शराबी पुरूषों का बेशर्मी से कर रही थी मनोरंजन ।

तीन थानों की पुलिस गयी थी छापामारने : नजारा देखकर हो गयी हैरान - Seoni News

महाराष्ट्र सीमा (Maharashtra border) से लगे हुए मुलताई (multai) थाना क्षेत्र के ग्राम गौनापुर में स्थित रिसोर्ट में चुनाव आचार संहिता (Election code of conduct) एवं प्रदेश में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध (Ban on loudspeakers) के बावजूद बिना अनुमित डांस पार्टी नैचर्स प्राइड वाटर एंड रिसोर्ट (Nature’s Pride Water and Resort) में चल रही है इस बात सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर तीन थाना क्षेत्र की पुलिस टीम गठित की गयी जिसने रात्रि 12.45 बजे छापामार कार्रवाई की। वहाँ पुलिस ने पाया कि रिसोर्ट में मौजूद लोगों को शराब पिलाई जा रही थी वहीं कुछ युवतियां हाथ में शराब के गिलास लेकर डीजे पर डांस कर रहीं थीं। रिसोर्ट में पुलिस ने 11 युवतियों और 33 पुरूषों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया । यह रिसोर्ट वरुड के कुछ नामी डॉक्टर और व्यापारियों ने बनाया है। यहां एक व्यवसायी ने बुधवार की रात रेव पार्टी (rave party) रखी थी।

तीन थानों की पुलिस गयी थी छापामारने : नजारा देखकर हो गयी हैरान - Seoni News
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया (Superintendent of Police Nischal N Jharia) ने बताया कि आचार संहिता के दौरान रात्रि में बिना अनुमति प्राप्त किए गौनापुर के नैचर्स प्राइड वाटर पार्क एण्ड रिसोर्ट में पार्टी की सूचना पर यह कार्यवाही.की गई। इसमें मुलताई, आमला और आठनेर थानों की पुलिस टीम शामिल थी।

पुलिस ने पार्टी बंद कराकर पूछताछ की तो सभी पुरूष पांढुर्णा एवं आस- पास के क्षेत्र के रहने वाले पाए गए। पार्टी में नाचने के लिए नागपुर से महिलाओं को बुलाया गया था। पूछताछ करने पर बताया गया कि नैचर्स प्राइड वाटर पार्क एण्ड रिसोर्ट के मैनेजर अमित मुंडे के माध्यम से बुकिंग कर पार्टी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब की 24 सीलबंद भरी बोतलें, चार खाली बोतल, बीयर की 37 खाली बोतलें, म्युजिक सिस्टम व स्पीकर जब्त कर धारा 34(1), 36(ए), 36 (बी) आबकारी अधिनियम एवं धारा 7/15 कोलाहल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर सभी को हिरासत में लिया गया है। रिसोर्ट के मैनेजर अमित मुंडे को धारा 41-ए सीआरपीसी के तहत सूचना नोटिस दिया गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button