Tue, 20 Oct 2026 | 07:36:21 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का बड़ा खुलासा : तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 18, 2025 08:16 pm / Post views : 465

पुलिस का बड़ा खुलासा : तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद
शेयर करें:

Seoni, 18 September 2025

सिवनी यशो:-  कान्हीवाड़ा पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गहने और नगद 4,000 सहित कुल 1.30 लाख का मशरूका जब्त किया गया है।

घटना का विवरण

फरियादी इमरान अंसारी, निवासी बाजार चौक रोड, भोमा ने 10 सितम्बर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 सितम्बर को वह अपने परिवार सहित भीमगढ़ में साढू के बीसवें के कार्यक्रम में गया था।
अगले दिन लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में रखे जेवर व 25,000 नगद चोरी हो गए थे।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी केवलारी आशीष भराड़े के मार्गदर्शन में थाना कान्हीवाड़ा की टीम ने जांच शुरू की।

आरोपियों की गिरफ्तारी

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 18 सितम्बर को पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा—

  1. अफरोज उर्फ बिजली उर्फ मारी पिता सलीम खान (20 वर्ष), निवासी हड्डी गोदाम, सिवनी

  2. आमिर खान पिता सफिक खान (21 वर्ष), निवासी अशोक वार्ड बुधवारी बाजार, सिवनी

  3. एक अपचारी बालक

पूछताछ में आरोपियों ने इमरान अंसारी के घर में नकबजनी करना स्वीकार किया और छिपाए गए गहनों की जानकारी दी।

बरामद मशरूका

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने जब्त किया :

  • एक सोने की अंगूठी

  • एक सोने का मंगलसूत्र (पेंडल सहित)

  • 20 नग सोने की मणी

  • एक एप्पल iPhone

  • नगद 4,000

कुल मिलाकर लगभग 1.30 लाख मूल्य का माल बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष पन्द्रे सहित उप निरीक्षक बलवंत सिंह, सउनि संजय कुमार यादव, प्र.आर. नंदूलाल उइके, सत्यकुमार इनवाती, फूलवंत धुर्वे, आरक्षक शिवकुमार करपे, गौरीशंकर परते, धर्मेन्द्र धुर्वे, सुरेश चौहान, गजेन्द्र समरिते, देवेन्द्र मर्रापा और हिमान्चल की सराहनीय भूमिका रही।

https://citizen.mppolice.gov.in/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें