WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

अज्ञात वृद्धा का कारीरात में मिला शव

सिवनी यशो:- जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कारीरात में रेल की पटरी के किनारे एक अज्ञात वृद्ध महिला की लाश प्राप्त हुई है । दोपहर के बाद लगभग चार बजे किसी स्थानीय व्यक्ति ने देखा की वृद्धा का शव पड़ा है । इसकी सूचना पुलिस को दी गयी लखनवाड़ा पुलिस ने ग्रामवासियों की उपस्थिती में पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।
महिला की मौत का कारण हालांकि अज्ञात है परंतु माना जा रहा है कि उक्त वृद्धा की मौत तेज धूप के कारण चक्कर आने से हुई है । कारीरात का यह क्षेत्र एकांत क्षेत्र है यहाँ खेतो में किसी प्रकार की फसल न होने से किसान भी इस क्षेत्र में आना जाना नहीं करते है । उक्त महिला यहाँ घूमते हुये पहँुचने का अनुमान है और यहाँ प्यास और भूख के कारण मौत होने की संभावना जताई जा रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!