क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कर्जे से परेशान दवा व्यवसायी ने आत्महत्या का किया प्रयास

सिवनी यशोः- नेहरू रोड के दवा व्यवसाई ने नींद की अधिक गोलियों का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया । परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है. जहाँ उसका प्राथमिक इलाज कर रात्री में नागपुर रेफर करने.कार्रवाई की जा रही थी ।

जानकारी के अनुसार गुरुकृपा मेडिकल के संचालक दीपक अग्रवाल पर अत्यधिक कर्ज होने के कारण यह.आत्मघाती कदम उठाया गया है।

 चर्चा है कि उक्त युवक को कुछ व्यक्तियों ने छल पूर्वक कर्जदार बना दिया जिससे उसने आत्मघाती कदम उठाया है वह पिछले लंबे समय से परेशान है और कर्ज लेने वाले उसे परेशान कर रहे थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button