रोमांचक मुकाबले पर जीता दिल्ली और सतपुड़ा टाइगर्स
Chhindwara 02 January 2025
अमरवाड़ा यशो:- स्वर्गीय श्रीमती निर्मला ठाकुर की स्मृति में आयोजित नव चेतना क्लब के तत्वाधान में लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा का सफलता भरा 38 वा वर्ष का 8 वा दिन आज का जो पहला मुकाबला मैदान पर खेला गया रिलायंस क्रिकेट क्लब छिंदवाड़ा और सतपुड़ा टाइगर्स के बीच जिसमे सतपुड़ा ने बाजी मारी और सेमी फाइनल में प्रवेश किया जिसमे मैन ऑफ द मैच रहे अंचित ठाकुर वही दूसरा मैच जो की पहला सेमीफाइनल मुकाबला था जिसमे टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए राकेट इंटरनेशनल ने 20 ओवर मैं 167 रन बनाए जिसके जवाब में दिल्ली में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे
मयंक जिन्होंने टीम को फाइनल में पहुंचाया, मैच के दौरान मौजूद रहे मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमनारायण ठाकुर, क्लब सचिव सुबोध श्रीवास्तव,पूर्व महामंत्री जिला उंाम सिंह ठाकुर, अशोक तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र कुमार जैन, संतु साहू, मुकेश यादव, नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी सचिन नेमा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित नेमा,अंशुल जैन एडवोकेट, लकी चौरसिया उपस्थित थे। कमेंट्री बॉंस पर मौजूद रहे चंदन ठाकुर, अर्पित लाला, नंदू कुशवाह, विवेक जैन, अंपायर आदर्श विश्वकर्मा, धनंजय धुव के साथ भारी संख्या पर मौजूद रहे दर्शक जिन्होंने मैच को सफल बनाया.



