WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

डेंगू ने दी दस्तक – मलेरिया सहित वायरल फीवर, सर्दी खांसी के मरीजो में इजाफा

झालागोंदी में मिले डेंगू के दो मरीज, चिकित्सा प्रशासन करा रहा लार्वा का सर्वे

Seoni 04 July 2025

फोटो खिंचाने तक सीमित है जागरूकता अभियान

सिवनी यशो:- स्वास्थ्य विभाग का अपना स्वयं का अमला ग्रामीणों क्षेत्रों तक फैला है, इसके साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता, शिक्षा विभाग और सामाजिक संस्थाएँ स्वच्छता संदेश का प्रसार करती है परंतु जब ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिती से सामना होता है और वहाँ से जागरूकता के आभाव में बीामारियों की भयावह स्थिती सामने आती है तो यह जागरूकता के कार्यक्रम फोटो खिचाने तक की औपचारिकता में सिमटे हुये नजर आते है ।

कागजी आंकड़े से उलट है हकीकत

जागरूकता के आभाव में केवल ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं शहरी और शिक्षित क्षेत्र भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आते है और इन बीमारियों से जो भयावह स्थिती निर्मित होती है, मौते होती है उन पर चिकित्सा प्रशासन पर्दा डालता है । पिछले वर्ष डेंगू और मलेरिया से मौते नहीं हुई यह चिकित्सा प्रशासन के कागजी आंकड़े बोल सकते है परंतु यथार्थ से चिकित्सा प्रशासन भी भली भांति परिचित है ।

डेंगू के मरीज मिलने से चिकित्सा प्रशासन के हाथ पैर फूले

वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के प्रथम चरण में ही डेंगू और मलेरिया ने दस्तक दे दी है । जिले के आदिवासी विकास खंड कुरई के झालागोंदी से दो मरीज डेंगू के मिल चुके है । चिकित्सा प्रशासन झालागोंदी सहित पूरे कुरई विकासखंड में डेंगू के लार्वा का सर्वे करा रहा है । पूरे कुरई विकासखंड में चिकित्सा प्रशासन जिस तेजी से सर्वे के कार्य में जुटा हुआ है उससे स्पष्ट है कि यहाँ मरीजो की संख्या कागजों में भले ही दो हो परंतु हकीकत से इससे कहीं अधिक चिंताजनक है ।

सैंपल जाँच के लिये भेजा

जानकारी के अनुसार झालागोंदी निवासी चंपा कुशवाह एवं पति सुनील कुशवाह डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। दोनों को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में उपचार जारी है । डेंगू पाँजेटिव के मरीज मिलने के बाद ग्राम से लार्वा का सैंपल लेकर जाँच के लिये भेजा गया है ।

वर्षा जनित बीमारियों ने डाला डेरा

वर्षाकाल प्रारंभ हो चुका है मौसम के बदलाव के साथ ही वर्षा जनित बीमारियों ने आमजनो को अपनी चपेट में लेना प्रारंभ कर दिया है । जिला चिकित्सालय से लेकर झोला छाप डाक्टरों के यहाँ तक और घरेलू उपचार करने वाले ग्रामीण वैद्यो से लेकर मेडीकल स्टोंर तक में भीड़ बढ़ रही है । मौसम के बदलते ही सर्दी खांसी, संक्रमक रोग , डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार आमजनों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है ।

बजबजा रही नालियाँ, खाली प्लाटो में भर रहा पानी

बरसा का पानी जमा होने का दृश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं नगरीय और शहरी क्षेत्र में भी दिखाई देता है । यहाँ मनमाने गढ्ढों में पानी भरता है और सड़ते रहता है वहीं खाली पड़े प्लाटों में जमा पानी और जहां तहाँ पसरी गंदगी बरसा जनित बीमारियों का कारण बन रही है । शहरी और नगरीय क्षेत्र की नालियाँ गंदगी से बजबजा रही है और बरसा का पानी नालियों की गंदगी सड़को पर बहाते हुये बह रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!