मध्यप्रदेशसिवनी

अलोनिया ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा: पेयजल नवाचार बना मिसाल

क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र सधनी के तत्वधान में अलोनिया, झिलमिली और बोरिया में तीन वर्षों के विकास कार्यों का मूल्यांकन

Seoni December 11, 2025 सिवनी यशो:-  आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत अलोनिया के ग्राम— अलोनिया, झिलमिली और बोरिया में विगत तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अलोनिया ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा सिवनी में आयोजित
सिवनी: अलोनिया पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा, पेयजल नवाचार सराहनीय

कार्यक्रम में बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में पंचायत क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मज़बूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किए गए।

  • सड़कों की मरम्मत एवं नए निर्माण कार्य
  • पेयजल व्यवस्था में सुधार
  • नाली निर्माण एवं सफाई व्यवस्था में सुदृढ़ीकरण
  • शासकीय भवनों का जीर्णोद्धार
  • ग्रामीणों की सुविधाओं हेतु सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण
  • स्ट्रीट लाइट एवं सार्वजनिक सुविधाओं में वृद्धि

जांच दल ने पंचायत विकास कार्य का स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं प्रगति का मूल्यांकन किया।

ग्रामीणों ने भी पंचायत क्षेत्र में संपन्न कार्यों पर अपनी राय व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारों के सुझाव दिए।

अधिकारियों ने बताया कि- पंचायत विकास कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा जारी रहेगी।

अलोनिया पंचायत का अनुकरणीय नवाचार

ग्राम पंचायत ने पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के लिये जो नवाचार किया है वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

ग्रामीणों के अनुसार पहले गांव में पेयजल के लिए काफी दूर जाना पड़ता था।

ग्राम पंचायत ने पुराने कुएँ में मोटर डालकर पेयजल व्यवस्था को पूरी तरह बेहतर कर दिया है जिससे अब ग्रामीणों को घर बैठे ही पानी उपलब्ध हो रहा है।

इसी कुएँ को जाली से ढककर उस पर एक हैंडपंप भी स्थापित किया गया है।

इस नवचार ने ग्रामीणों की पेयजल समस्या को पूरी तरह दूर कर दिया है और अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/district-panchayat-ceo-reviewed-the-schemes-through-vc-4434770

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!