बालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण, स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक हुए लाभान्वित

सांसद भारती पारधी और पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम में दिए विचार – स्वास्थ्य सुविधाएँ अब वार्ड स्तर तक पहुँचीं

Balaghat September 26, 2025

बालाघाट यशो:- सेवा पखवाड़े के अंतर्गत 26 सितम्बर 2025 को नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा वार्ड क्रमांक 29 में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण किया गया। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस क्लिनिक के शुभारंभ अवसर पर नगर भाजपा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया।

"स्वास्थ्य शिविर में उपचार लेते नागरिक"
बालाघाट में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण, स्वास्थ्य शिविर में नागरिक हुए लाभान्वित

सांसद भारती पारधी के विचार

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा –
“हम आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े में ‘सेवा परमो धर्मः’ की भावना को आत्मसात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी जिस प्रकार सम्पूर्ण राष्ट्र की चिंता करते हुए योजनाएँ संचालित कर रहे हैं, उसी संकल्प से जुड़कर हम भी समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना का विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है, जिसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन के विचार

पूर्व मंत्री आदरणीय गौरीशंकर बिसेन ने कहा –
“आज संजीवनी क्लिनिक जैसी सुविधाएँ वार्ड और

मोहल्लों तक पहुँच रही हैं, जो पहले जिला चिकित्सालय में भी उपलब्ध नहीं थीं।

यह निश्चित तौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है और नागरिकों को सहूलियत प्रदान करेगी।”

उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया और

कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को स्थानीय उत्पादों का उपयोग बढ़ाना चाहिए।

पार्षद व सभापति संगीता छोटू थापा का वक्तव्य

वार्ड पार्षद एवं सभापति संगीता छोटू थापा ने नपा अध्यक्ष,

सांसद एवं पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा –

“वार्डवासियों के लिए संजीवनी क्लिनिक का मिलना ऐतिहासिक कदम है।

अब स्थानीय नागरिकों को नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी।”

नगर भाजपा अध्यक्ष राकेश सेवईवार का वक्तव्य

नगर भाजपा अध्यक्ष राकेश सेवईवार ने कहा –

“पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन जी लगातार बालाघाट नगर को विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं।

विशेषकर इतवारी गंज मंडी एवं अन्य क्षेत्रों के स्वीकृत कार्य नगर के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।”

उन्होंने संगठन और कार्यकर्ताओं की ओर से नागरिकों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=20230529N233&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=05/29/2023

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button