मध्यप्रदेशसिवनी

विकसित कृषि संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ

खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने सरकार संकल्पित – दिनेश राय मुनमुन

Seoni 29 May 2025
सिवनी यशो:- गुरुवार 29 मई को विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम विधायक दिनेश राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चन से किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष छपारा सदन वरकड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कृषक बंधुओ की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित कर विधायक श्री राय ने कहा कि कृषि को लाभदायक व्यवसाय के रुप में स्थापित करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही हैं। कृषि क्षेत्र में लगातार अनुसंधान से नवीन तकनीकी और उन्नत उपकरणों के क्षेत्र में प्रगति हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसान साथी कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में उन्नत तकनीकी को कृषि को लाभ का धंधा बनाये।

श्रीमती मीना बिसेन ने उपस्थित किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने किसानों को रासायनिक कीटनाशक और उर्वरकों के स्थान पर प्राकृतिक विकल्पों का उपयोग की बात कही। कार्यक्रम में उपसंचालक श्री धुर्वे द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी कृषको को दी गई। कार्यक्रम में कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से योजना की जानकारी दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!