छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

मातृशक्ति के सम्मान के बिना खुशहाली संभव नहीं – दिनेश राय

विधायक दिनेश राय मुनमुन का कलचुरी फाउंडेशन ने किया सम्मान

सिवनी यशो:-रविवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन का कलचुरी फाउण्डेशन द्वारा आत्मीय स्वागत कर सम्मानित किया गया। रविवार को नगर के बारापत्थर स्थित स्मृति लान मे कलचुरी (कलार) समाज के कलचुरी फाउण्डेशन सिवनी द्वारा दोपहर 01:00 बजे से आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम मे विधायक दिनेश राय मुनमुन धर्मपत्नी श्रीमती रजनी राय के साथ सम्मिलित हुए। जहां पर आपका बैंड बाजा एवं पुष्प वर्षा कर भव्य आगवानी की गयी। कार्यक्रम के शुरुआत मे श्री राय द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर नमन किया गया। तदोपरांत कलचुरी फाउण्डेशन के पदाधिकारियों व सामाजिक जनों द्वारा विधायक श्री राय एवं श्रीमती रजनी राय का आत्मीय स्वागत कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं जय श्रीराम के जयकारों से सम्मानित किया गया।


सम्मान के पश्चात श्री राय के करकमलों से समाज के वरिष्ठों का रामचरित मानस भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय ने उपस्थित सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस घर मे नारी का सम्मान नहीं होता उस घर पर खुशहाली नहीं रहती और न ही सुख शांति रहती है। व्यक्ति मां और पत्नी चाहता है परंतु बहन बेटी नही चाहता। जब बेटी ही नही होगी तो मां कहां से लाओगे। इसलिए बेटी बचाऐं, बेटी पढ़ाऐं और मातृशक्ति का सम्मान करें। श्री राय ने कहा कि हम सभी समाजिक जन मिलजुल कर कार्य करें, ताकि सामाजिक कार्यों के साथ ही राष्ट्र निर्माण मे भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम समापन अवसर पर विधायक श्री राय ने समस्त उपस्थितों पर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सर्वश्री अरुण राय अध्यक्ष कल्चुरी फाउण्डेशन, संजय शिवहरे, अनिल राय, प्रदीप राय, रामशरण राय, एच एस राय, राजेन्द्र जायसवाल, मनोज राय, एडवोकेट अनिरुद्ध जायसवाल, डा. गजेन्द्र डहरवाल, अखिलेश खेडिकर, रामलाल राय, अखिलेश राय जेवनारामाल, संकेत विक्की शिवहरे विधायक प्रतिनिधि, मुकेश जायसवाल, डा. बसंत राय, सुनील राय, शिवकुमार शिवहरे, बब्लू राय, चित्रकांत शिवहरे , योगेश शिवहरे, दिलीप राय, महेश सूर्यवंशी, प्रकाश राय, बलदेव प्रसाद राय, संजय राय, राजेश राय, जगतसिंह राय, विनोद राय, पुरुषोत्तम राय, सुनील राय, रामस्वरूप राय, मोतीलाल राय, दीपक राय , मनीष राय, सुजीत राय, महेंद्र शिवहरे, मोनू राय, श्रीमती नीलम राय, श्रीमती अर्चना राय, श्रीमती कुंती राय, श्रीमती रीना राय, सुमित राय, श्रीमती वैशाली चौकसे, श्रीमती मुक्ता जायसवाल, प्रदीप राय, स्वेता राय, दिनेश मालवीय , राजेन्द्र ठाकुर, अजय राय सहित बड़ी सामाजिक बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!