छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

गाँव को स्वर्ग बनाने करें सामुहिक प्रयास – दिनेश राय

विधायक राय ने बीजादेवरी से जनसंपर्क प्रारंभ किया, छपारा पहुंच पतित पावनी मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

गाँव को स्वर्ग बनाने करें सामुहिक प्रयास - दिनेश राय - Seoni News

सिवनी यशो:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का क्षेत्र में सायकल से चल रहा सघन जनसंपर्क अभियान का क्रम शनिवार 24 फरवरी चौथे दिन बीजादेवरी से प्रारंभ हुआ । सिवनी विधायक श्री राय सायकल से चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्येक गांवों मे रुककर जनसंपर्क किया तथा ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के संबंध मे चर्चा कर प्राप्त समस्याओं का निराकरण किया। विधायक श्री राय द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन की मंशानुरूप विधानसभा क्षेत्रांतर्गत गांव चलो अभियान के तहत निकाली जा रही सायकल यात्रा के चतुर्थ दिवस प्रत्येक गांवों मे रुककर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की और कहा कि गांव की दशा और वातावरण दुरूस्त रखने के लिये हम सभी सामूहिक प्रयास करना चाहिये । पानी बचाओं, पर्यावरण सुधार, स्वच्छता, शमशान घाट बेहतर रखने की जिम्मेदारी हम सभी है की है गांव का जितना अच्छा वातावरण रहेगा वह सभी गांव वाले के लिये अच्छा है । गाँव गाँव में वृहद मात्रा में वृक्षारोपण करें, गाँव में अनैतिक गतिविधियों का संचालन स्वयं रोके, नशे से दूर रहे । अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे । सायकल चलाये जितना संभव हो मोटर सायकल और मोबाईल का प्रयोग कम करें बच्चो को मोबाईल का आदी न बनाये इस प्रकार के संदेश के साथ सिवनी विधायक का विधायन सभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क चल रहा है । श्री राय ने कहा कि सभी ग्रामीण गांव को स्वर्ग बनाने का सामुहिक प्रयास करें और बुराई के गांव में प्रवेश को रोके । सिवनी विधायक ने ग्रामीणों से लोक कल्याण हेतु बनाई गयी भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध मे चर्चा कर समस्याओं के निराकरण किया।

गाँव को स्वर्ग बनाने करें सामुहिक प्रयास - दिनेश राय - Seoni News
आज के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधायक श्री राय ने सायकल यात्रा के चतुर्थ दिवस प्रात: 07:00 बजे ग्राम बीजादेवरी से यात्रा आरंभ कर ग्राम दल्लेटोला, भेंडकी तिराहा, माहुलपानी, बबैया, चिखली, सर्रा, ढोडा, लाठगांव, झिरी, डांगावानी, चमारीखुर्द, चमारी कलां, बंजर इमलीपठार, सुकराटोला, उटेकटा, टीघर टोला, सूखा रैयत, नयेगांव से होते हुए कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम देवगांव पहुंचे। इसके पश्चात विधायक श्री राय संध्या समय जीवन दायिनी पतित पावनी मां बैनगंगा के दर्शन करने छपारा पहुंचे। जहां पर आपके द्वारा पूजन अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। साथ ही तट के समीप गोल्डन टेम्पल श्री राधा कृष्ण मंदिर मे दर्शन पूजन किया। यात्रा के दौरान विधायक श्री राय ने ग्राम बंजर मे मंदिर के पास सभा मंच निर्माण हेतु विधायक निधि से 02:00 लाख की एवं ग्राम इमलीपठार मे कुत्ते के काटने से घायल बालक को इलाज हेतु स्वेच्छानुदान से 5 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान किया। इसके अलावा ग्राम लकवाह मे पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, कमल अग्रवाल, महताब पटेल, राजीव उइके भाजपा मंडल अध्यक्ष, ओम राजपूत, कपिल पांडे, अभिषेक दुबे नगराध्यक्ष, चंदू बघेल, श्याममिलन पांडे , बृजेश राजपूत, श्याम ब्रम्हवंशी, मोनू साहू मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, रामदयाल ठाकुर, सुनील झारिया, रामकृष्ण झारिया, राजेश पटेल, अजय मिश्रा, अजय साहू, नमन साहू, प्रदीप पटेल, पुष्प कुमार चौकसे सत्यम चौकसे, मठरु बरकडे, आशु अंसारी, अज्जू धुर्वे, सतेंद्र ठाकुर, राकेश पटेल, महेंद्र राय, चैन सिंह उईके, चंदनलाल उईके, राकेश धुर्वे, मदन धुर्वे, संतलाल उईके, पूनाराम उईके हेमराज चंद्रवंशी, शिवम बरमैया, सोनू ठाकुर , संतोष भलावी , मंशाराम इनवाती , दीपक मिश्रा , गुड्डू पटेल राकेश ठाकुर , चंद्रकुमार ठाकुर शिवशंकर अग्रवाल पार्षद, विशाल सिंह ठाकुर, जीतेन्द्र राजपूत , अंबर चौकसे , नितिराज सिंह सहित जेष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीण बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!