मध्यप्रदेशसिवनी

अर्द्धवार्षिक परीक्षा की सामग्री का वितरण 04 दिसंबर से

Seoni 03 December 2024

सिवनी यशो:- मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल के मार्ग दर्शन में होने वाली कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा जो कि सिवनी जिले के आठों विकासखंड में होनी है इन परीक्षाओं की सामग्री का सेंटर नेताजी सुभाषचंद्र बोस हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी को बनाया गया है जिसका वितरण आज 4 दिसंबर दिन बुधवार को प्रात: 10:30 बजे से किया जायेगा।

समस्त शालाओं को जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रेमनारायण वारेश्वा ने बताया कि व्यवस्था की दृष्टि से आने वाले प्राचार्य एवं शिक्षक अपने वाहन ऊर्दु स्कूल ग्रांउड सिवनी में खडे करे जिससे इस शाला का अध्ययन कार्य भी प्रभावित ना हो, इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एसएस कुमरे सहित जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में यह सामग्री का वितरण किया जावेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button