सिवनी यशो:- जुझारू व्यक्तित्व के धनी एवं जनसेवा के लिए सदा समर्पित डाँ. मोहन यादव प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर व उपमुख्यमंत्री के रूप में पंडित राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा को संगठन द्वारा सोंपी गई इस नई जिम्मेदारी के लिए अपनी बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने बधाई संदेश जारी करते हुए कहा गया है कि, भारतीय जनता पार्टी में विचारधारा के भाव से काम करने वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी मिलती है। डॉक्टर मोहन यादव लगातार 3 बार से दक्षिण उज्जैन से विधायक निर्वाचित हुए हैं वे वर्तमान सरकार मे उच्च शिक्षा मंत्री रहैं हैं अब संगठन ने उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
श्री दुबे ने कहा कि, श्री यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा उपमुख्यमंत्री के रूप में पंडित राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा को चुने जाने पर सर्व समाज को ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में सत्ता और संगठन की ताकत मजबूती की ओर आगे बढ़ेगी। डॉक्टर मोहन यादव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से काम करेंगे। मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई लाडली बहनों को अधिक शक्ति प्रदान होगी हर व्यक्ति का विकास गरीब, मजदूर और किसान भाई भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे।
श्री दुबे ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में भी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक बूथ केंद्र पर भाजपा की ताकत सुनामी में बदलेगी। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के भाव को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश की कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।





