छींदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ जन्मोत्सव
बाल रूप में सजे श्रीकृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, यदुवंश समाज ने की पूजा-अर्चना
छींदा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, मंदिर में हुआ जन्मोत्सव
Seoni, 06 September 2026
सिवनी / छींदा-केवलारी यशो:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम छींदा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्री राधा-कृष्ण मंदिर समिति के सौजन्य से दिन के समय पूरे गांव में बाल गोपाल श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर सवार बाल रूप में सजे भगवान श्रीकृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा श्री राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर दुर्गा मंदिर, बाजार चौक, गौंडीपुरा और पुलिस चौकी होते हुए गांव के अंतिम छोर पर स्थित यादव टोला पहुंची। यहां बजरंगबली मंदिर में यदुवंश समाज के स्वजनों ने रथ पर सवार राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा का समापन श्री राधा-कृष्ण मंदिर छींदा में हुआ।
आरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में दोपहर के समय बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हुए। सभी श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की आरती में शामिल हुए। आरती के बाद कृष्ण भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।
भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
रात 12 बजे मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर युवा संगीत साधक श्री मंजू पटेल ने कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम को निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में श्री राधा-कृष्ण मंदिर समिति तथा ग्रामवासियों छींदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह भी पढ़े :-भव्यता के साथ मनाया जाएगा ऐतिहासिक पोला पर्व, निकलेगी गुड़ी यात्रा
ग्रामीण जनों का इस वर्ष भी 100 दिवसीय शिविरों में होगा बेहतर इलाज: सांसद बंटी विवेक साहू
जन्माष्टमी पर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: पात्र बंदियों की सजा होगी एक माह कम



