मंडलामध्यप्रदेश
जिला स्तरीय एमएसएमई वित्तीय सहायता की बैठक संपन्न
Mandala 18 November 2024
मंडला यशो:- कलेक्टर सोमेश मिश्रा (Collector Somesh Mishra) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एमएसएमई (MSME) वित्तीय सहायता की बैठक कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष (round table meeting room) में आयोजित की गई। बैठक में जिला की नवीन औद्योगिक विनिर्माण इकाईयों की एमएसएमई वित्तीय प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 9 प्रकरण रखे गए जिसमें 3 लम्बित और 6 प्रकरणों में अनुदान स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले में नवीन औद्योगिक विकास हेतु मोहनिया पटपरा के संदर्भ में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जीएमडीआईसी नंदकिशोर वास्कले, सहायक संचालक बलराम यादव सहित संबंधित उपस्थित





