मंडलामध्यप्रदेश
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की बैठक सम्पन्न
Mandala 18 November 2024
मंडला यशो:- कलेक्टर सोमेश मिश्रा (Collector Somesh Mishra) की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme) की जिले में क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने आदर्श सौर गांव में सामुदायिक सौर सयंत्र की स्थापना, रूफटॉप प्लांट, सोलर पंर्पिग सिस्टम, घर में सोलर लाईट, गांव में स्ट्रीट लाइट्स, सोलर रूफटॉप सयंत्र के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।





