सिवनीमध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की 100 दिन से लंबित शिकायतों का जल्द करें निराकरण: जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह

समय-सीमा बैठक में बाढ़ आपदा प्रबंधन, जर्जर भवन, स्कूल नामांकन, फार्मर रजिस्ट्री और 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की हुई समीक्षा

जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह समय सीमा बैठक सिवनी – सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें जल्द निपटाएं

Seoni, 13 July 2026
सिवनी यशो:- जिला पंचायत सिवनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, समय-सीमा प्रकरण, बाढ़ आपदा प्रबंधन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, फार्मर रजिस्ट्री, जर्जर शासकीय भवन, स्कूल नामांकन अभियान तथा अन्य विकासात्मक योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समय-सीमा बैठक की अध्यक्षता करतीं जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह
सिवनी में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देतीं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली शाह।

यह भी पढ़े :-  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: सिवनी से 196 श्रद्धालुओं का कामाख्या धाम के लिए भव्य रवाना, तिलक और पुष्पमाला से दी विदाई

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और संतोषजनक निराकरण किया जाए।

उन्होंने कहा कि खंड स्तरीय जनसुनवाई में सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं को भी आमंत्रित कर उनकी समस्याओं का मौके पर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े :- कलेक्टर नेहा मीना मंगलवार को कुरई में सुनेंगी आमजन की समस्याएं

उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, सीएस मॉनिटर तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित पत्रों एवं प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर भी विशेष जोर देते हुए सभी विभाग प्रमुखों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की समीक्षा करते हुए श्रीमती शाह ने सभी विभागों से जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने का आह्वान किया।

उन्होंने शासकीय एवं निजी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा, संरक्षण और नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े :तथ्यहीन आरोपों से जनता को गुमराह नहीं कर सकती कांग्रेस : शेषराव यादव

वर्षा ऋतु को देखते हुए बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी खंड स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्विक रिस्पांस टीमों की उपलब्धता, बचाव उपकरण, राहत सामग्री, संचार व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के समन्वय की जानकारी ली और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा।

साथ ही संभावित राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विशेष अभियान के तहत चिन्हित जर्जर शासकीय भवनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को डिस्मेंटलिंग कार्य में तेजी लाने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि की आशंका से बचा जा सके।

यह भी पढ़े :गुजरात में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के सान्निध्य में 25 आदिवासी परिवार सनातन परंपरा में लौटे

बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान स्कूलों में प्रवेश से वंचित बच्चों का विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही विद्यालयों में विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों की अपार आईडी (APAAR ID) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण कराने को कहा गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण तैयार कर शीघ्र बैंकों को भेजने तथा स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :एमपी को 5,017 करोड़ की बड़ी सौगात, आज उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का होगा भूमि पूजन

बैठक में अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/1316722456988651520?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button