मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर नेहा मीना मंगलवार को कुरई में सुनेंगी आमजन की समस्याएं

विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

कुरई में जनसुनवाई स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल

सिवनी यशो :- जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार 16 जून को कुरई विकासखंड मुख्यालय में विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनेंगी। प्राप्त आवेदनों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खाद्य, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इससे नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही प्रभावी समाधान उपलब्ध हो सके।

शासन-प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर

जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होकर शासन-प्रशासन से सीधे संवाद का लाभ उठाएं।

प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई से न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास भी मजबूत होगा।

स्थानीय समस्याओं के समाधान पर रहेगा विशेष फोकस

जनसुनवाई में राजस्व प्रकरण, भूमि संबंधी विवाद, पेंशन, राशन, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।

https://www.google.com/amp/s/navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-ias-transfer-list-female-collectors-bidisha-mukherjee-pratibha-pal-neha-meena-news/amp_articleshow/130184603.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button