WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

डॉक्टर जिला अस्पताल में समय पर उपस्थित रहे

कलेक्टर ने ली समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक

छिन्दवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह (Collector Shilendra Singh ) ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार विस्तृत चर्चा करते हुए समय सीमा में लंबित मामलों पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, सीएम कार्यालय, सीएम हाउस, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं न्यायालयों से जुड़े लंबित प्रकरणों का विश्लेषण किया गया।

कलेक्टर श्री सिंह ने इन सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया ताकि समय सीमा के भीतर सभी शिकायतों और मामलों का निपटारा हो सके। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी संबंधित विभाग समय-सीमा में अपेक्षित कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

मातृवंदना योजना की समीक्षा- कलेक्टर श्री सिंह ने मातृवंदना योजना में निरंतर प्रगति के लिए निर्देश दिए। इस योजना के अंतर्गत लक्षित लाभार्थियों को समय पर लाभ प्रदान करने का प्रयास सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने को कहा।

डॉक्टरों की उपस्थिति पर निर्देश- कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जो डॉक्टर अपनी निर्धारित ओपीडी में अनुपस्थित पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस कदम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है ताकि मरीजों को नियमित और समुचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

लोक सेवा अधिनियम पर कार्यवाही- बैठक में लोक सेवा अधिनियम के तहत आने वाले सभी आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिये गए।

सार्वजनिक समस्याओं के समाधान पर जोर- कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि वे जनता की समस्याओं को कम करने के उद्देश्य से काम करें, न कि उनकी समस्याओं को बढ़ाएं। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर समस्याओं को समझने और उनका समाधान कराने के लिए कहा।
वन पट्टा धारकों के लिए केसीसी और पीएम किसान योजनाएं- कलेक्टर श्री सिंह ने वनाधिकार पट्टा धारकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अगर समयसीमा के भीतर क्रियान्वयन नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर के.सी.बोपचे, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन, नगरनिगम आयुक्त सी.पी.राय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत पी.राजोदिया, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया, उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह, उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं जिला मुख्यालय के अधिकारी कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित थे, जबकि अन्य सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ सहित सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!