WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

प्रतिस्पर्धा में बेहतर साबित हो रहे हैं समूहों द्वारा तैयार उत्पाद – डॉ. सिडाना

आजीविका उत्पाद मेला 27 सितंबर तक

मंडला यशो:- मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत मण्डला द्वारा आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक किया गया है। इस मेले में स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका शुभारंभ कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए तरह-तरह के स्तरीय उत्पाद तैयार किए हैं, जो प्रतिस्पर्धा के दौर में बेहतर साबित हो रहे हैं। कलेक्टर ने मेले में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए समूहों द्वारा तैयार किए उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
मेले में स्व-सहायता समूहों के उत्पाद को बेहतर बाजार उपलब्ध कराते हुए बिकरी बढ़ाने के उद्देश्य से स्टॉल रखे गए हैं। यह मेला भारतीय स्टेट बैंक के बाजू में स्थित शर्मा कम्पाउण्ड में लगाया गया है जिसमें विकासखंड में गठित ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाये गये शुध्द एवं देश उत्पाद कोदो कुटकी (मिलेट्स), शहद, खाना खजाना (फूड कोर्ट) स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाया गया है। जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन बीडी भैसारे ने बताया कि मंडला जिले के सभी 9 विकासखंड से आजीविका स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधि की जा रही हैं जिनके अंतर्गत बहुत से अलग-अलग उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। गैर कृषि आजीविका क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं द्वारा साबुन, वॉशिंग पाउडर, शहद, आचार, बड़ी, पापड़ के साथ-साथ पेपरमेसी, टेराकोटा, मेक्रम के सामान, कुशन, क्रूसिया, झाड़ू, बांस के बर्तन तथा अन्य उत्पाद इस प्रदर्शनी में लगाए गए हैं। मेले का उद्देश्य जिला स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों से समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!